गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलेजाकपुर में पड़ोसी विवाद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। मकान संख्या 121 के स्वामी परमेन्द्र गुप्ता और राजेन्द्र गुप्ता ने पुलिस से शिकायत कर अपनी सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उनके मकान के सहन और भूमि को लेकर पड़ोसी अशोक कुमार गुप्ता से विवाद चल रहा है। अब उनके भतीजे योगेश और देवेश उनके जमीन पर कब्जा कर रहे हैं उन्होंने बतायाकी अशोक कुमार गुप्ता उन लोगों को लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने मांग कि जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से निष्पक्ष जांच करा कर उपरोक्त लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए जिससे हम पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

