शाहजहांपुर में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सिपाही विवेक कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एंटी करप्शन टीम ने जैतीपुर थाने में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था।
बताया जा रहा है कि विवेक कुमार की यह पहली तैनाती थी और उसे महज डेढ़ माह पहले ही जैतीपुर थाने में नियुक्ति मिली थी। मामले में थाना प्रभारी अश्विनी कुमार को भी पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी सौरभ दीक्षित ने सख्त कार्रवाई करते हुए सिपाही को पुलिस सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
AB TAK News SPN
