अब तक न्याय/विनय शुक्ला
सीतापुर
अब तक न्याय/विनय शुक्ला
सीतापुर
थाना कमलापुर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
सीतापुर। जनपद सीतापुर के थाना कमलापुर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया, और प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पुलिसकर्मियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया इस अवसर पर कसमंडा स्टेट के कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, सिओ सिधौली, सहित क्षेत्र के अधिकांश प्रधान वा सम्मानित नागरिक और श्रद्धालु गण मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदार होकर प्रसाद ग्रहण किया

