जयहिंद के 13 वर्षीय पुत्र गोलू के अचानक लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा है।
गोरखपुर थाना बेलीपार क्षेत्र के ककराखोर के गोलू पिछले दिनों अपने ननिहाल पाली आया हुआ था। बुधवार को वह पाली से सहजनवां के लिए निकला था, लेकिन रास्ते से ही लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
लापता किशोर की उम्र 13 वर्ष है। घर से निकलते समय उसने क्या कपड़े पहने थे, इसकी जानकारी परिजनों से ली जा रही है। गोलू के पिता जयहिंद व ननिहाल पक्ष के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।यदि किसी भी व्यक्ति को गोलू के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो कृपया तुरंत इस मोबाइल नंबर 9695369751 पर संपर्क करें। आपकी एक छोटी सी सूचना बच्चे को उसके परिवार से मिला सकती है। बेलीपार थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम लगा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सहजनवां-पाली मार्ग पर सघन चेकिंग की जा रही है।
