गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लाईसेंसी पिस्टल मय 10 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .32 बोर, लूटा गया 01 मोबाईल फोन, 01 थार कार नम्बर यूपी 16 एफक्यू 3410, 01 ब्रेजा कार नम्बर 26बीएच4304बी, 05 मोबाईल फोन तथा 1,20,900/- रूपये नगद बरामद।
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय एवं थाना प्रभारी खतौली श्री दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 28/29.05.2026 की रात को थानाक्षेत्र खतौली क्षेत्र में एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर 02 गाड़ी सवार अज्ञात युवक रूके तथा सिगरेट खरीदने को लेकर होटल स्टाफ और अज्ञात युवकों के बीच विवाद हो गया, जिसमें गाड़ी सवार अज्ञात युवक द्वारा होटल मालिक पर फायरिंग करके भाग गए। पैर में गोली लगने से होटल मालिक नदीम पुत्र अमीर अहमद निवासी लाल मोहम्मदपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर घायल हो गया। सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर मु0अ0स0 172/2026 धारा 109(1) 309(4), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना खतौली पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 29.05.2026 को ही उक्त अभियोग में वांछित 04 अभियुक्तगण को चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लाईसेंसी पिस्टल मय 10 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .32 बोर, लूटा गया 01 मोबाईल फोन, 01 थार कार नम्बर यूपी 16 एफक्यू 3410, 01 ब्रेजा कार नम्बर 26बीएच4304बी, 05 मोबाईल फोन तथा 1,20,900/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. विक्रांत पुत्र दीपक छोकर निवासी राम चाचली थाना जेवर जिला गौतम बुद्धनगर (मुख्य अभियुक्त)
2. गिरीश छोकर पुत्र पवन छोकर निवासी ग्राम चंचली थाना जेवर जिला गौतम बुद्धनगर।
3. उमेश कुमार पुत्र बिरजू सिंह निवासी ग्राम मोहबलीपुर थाना जेवर जिला गौतम बुद्धनगर।
4. दिनेश पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम दरोरा थाना जेवर जिला गौतम बुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
✔️ घटना में प्रयुक्त 01 लाईसेंसी पिस्टल मय 10 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .32 बोर
✔️ लूटा गया 01 मोबाईल फोन
✔️ 01 थार कार नम्बर यूपी 16 एफक्यू 3410
✔️ 01 ब्रेजा कार नम्बर 26 बीएच 4304 बी
✔️ 05 मोबाईल फोन
✔️ 1,20,900/- रूपये नगद।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चन्द्र थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 ललित तोमर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 लक्ष्यदीप थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
4. का0 87 विकास कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
5. का0 1530 अर्जुन थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
6. रि0आरक्षी 2043 अंकित थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
7. रि0आरक्षी हर्ष थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE
