संवाददाता कमलेश कुमार
बिन्दकी/फतेहपुर- दिनांक 29.05.2026 को थाना बिंदकी पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से शातिर चोर दीपू पुत्र नरेश निवासी ग्राम डीघ थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर उम्र 19 वर्ष को चोरी की 05 सटरिंग प्लाई व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल के साथ किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना बिंदकी पर मु0अ0सं0-170/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.दीपू पुत्र नरेश निवासी ग्राम डीघ थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर उम्र 19 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1. 05 सटरिंग प्लाई
2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर ।

