श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पत्नी द्वारा अपने पति की गला दबाकर हत्या के प्रकरण में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करे हुए अभियुक्ता को पुलिस हिरासत में लेने के सम्बन्ध में।
विवरण– आज दिनांक 01.08.2026 को थाना माधोटांडा पर ग्राम लौहरपुरी पुलर निवासी युवक द्वारा सूचना दी गई कि उसकी माता ममता देवी उम्र करीब 38 वर्ष द्वारा उसके पिता उमाशंकर पुत्र श्रीकृष्ण (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी उपरोक्त, की गला दबाकर हत्या कर दी गई है तथा उनका शव घर की छत पर पड़ा है।
सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना माधोटांडा मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता ममता देवी को पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रथमदृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आए हैं कि मृतक गुजरात में रहकर मजदूरी करता था तथा पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था।

