आपको बताते चले कि थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-21.04.2026 को परखटी घाट के समीप प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने की चेन छीन कर भागने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-65/2026 धारा-304 (2) BNS व दिनांक-04.01.2026 को विशेषरगंज कस्बे के पास एक व्यक्ति के हाथ से झोले में रखे रुपये 16,000/- को छीनकर भागने के संबंध में पंजीकृत मु०अ०सं०-05/2026 धारा-304 (2) BNS का सफल अनावरण करते हुए संबंधित शातिर चैन स्नैचर/ अभियुक्त 1- विकास पुत्र रामू उम्र 25 वर्ष को दिनांक-23.04.2026 को समय करीब 21:30 बजे भैसहवा घाट तिराहे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1- पीली धातु के दो टुकड़े, 2- रुपये 1,100/- नकद व 3- प्लेटिना मोरसाइकिल गाड़ी संख्या-UP51-X5037 बरामद कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- विकास पुत्र रामू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मेढउआ थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती |
बरामदगी का विवरण-
1- पीली धातु के दो टुकड़े (छीना हुआ)|
2- रुपये 1,100/- नकद |
3- घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोरसाइकिल गाड़ी संख्या-UP51-X5037 |
घटना/ पूछताछ का विवरण-
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त 1- विकास पुत्र रामू द्वारा बताया गया कि दिनांक-21.04.2026 को एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर बैठ कर दूसरी तरफ से आ रहा था, जिसके गले में सोने की चेन थी जिसे छिन कर भाग गया एवं दिनांक-04.01.2026 को विशेषरगंज के पास आप लोगों द्वारा पकड़ी गई मोटर साइकिल से ही अपने एक अन्य साथी के साथ घूम रहा था कि एक व्यक्ति झोले में पैसा रखकर जाता हुआ दिखा, जिससे झोले में रखे पैसो को छिन कर भाग गए थे जिसमें कुल 16,000/- नगद था जिसमें से मुझे रुपये 8,000/- हिस्सा मिला था जिसे मैंने खाने-पीने में खर्च कर दिया है | आज मैं आप लोगों द्वारा पकड़े गए चैन को बेचने के लिए हरैया जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी जनपद बस्ती |
2- उ0नि0 सचिदानन्द दूबे, उ0नि सुरेश वरूण थाना दुबौलिया जनपद बस्ती |
3- का0 हरेन्द्र यादव, का0 अभिषेक यादव थाना दुबौलिया जनपद बस्ती |

