डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बस्ती के आदेश के क्रम में, श्यामकांत अपर पुलिस अधीक्षक, बस्ती के निर्देशन में प्रदीप त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में कुलदीप त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद बस्ती के नेतृत्व में रात 22.00 बजे से 24.00 बजे तक शहर क्षेत्र के मालवीय तिराहा, दक्षिण दरवाजा, बड़ेबन और रोडवेज तिराहा पर रात्रि के समय बिना नंबर प्लेट, स्टंट करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तीन सवारी, बिना हेलमेट आदि के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया तथा यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया । इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 146 वाहनों से ₹ 1,74,500/- का चालान किया गया ।
