व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अब तक न्याय बहराइच
पहली घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे पारसपुरवा गांव की है, जहां शौच के लिए गई प्रियंका पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने और लाठी-डंडे से हांक लगाने पर तेंदुआ भाग गया। घायल युवती को तुरंत पीएचसी सुजौली लाया गया, जहां डॉक्टरों की तत्परता से उसकी जान बच गई।
दूसरी घटना रात करीब 10:30 बजे टपरा बाजार क्षेत्र में हुई। अंशिका घर के बरामदे में सो रही थी, तभी तेंदुआ उसे उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। काफी तलाश के बाद बच्ची का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर गन्ने के बीच मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
घटनाओं के बाद वन विभाग, पुलिस और ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है वही मृतक परिवार के परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान की एवं लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
वन विभाग द्वारा मृतका के घर के करीब पिंजड़ा लगा दिया गया है
