भारत और अमेरिका की नौसेनाएं 10 से 14 अगस्त तक कोच्चि में EOD एक्सरसाइज करेंगी. पांच दिवसीय अभ्यास में क्रॉस-ट्रेनिंग, तकनीक साझा करने और ऑपरेशनल तालमेल बढ़ाने पर जोर रहेगा.
कोच्चि में भारत और अमेरिका की नौसेनाएं मिलकर एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल एक्सरसाइज (EOD) करेंगी. भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना की यह खास EOD एक्सरसाइज 10 से 14 अगस्त 2026 तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में आयोजित होगी.
पांच दिन तक चलने वाली इस एक्सरसाइज का मकसद दोनों की स्पेशल डाइविंग और EOD टीमों के बीच तालमेल और ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाना है.
एक्सरसाइज के दौरान दोनों देशों के एक्सपर्ट्स अपने अनुभव और तकनीक साझा करेंगे. इसमें Subject Matter Expert Exchanges, क्रॉस-ट्रेनिंग, उपकरणों का प्रदर्शन और अलग-अलग परिस्थितियों पर आधारित प्रैक्टिकल एक्सरसाइज शामिल होंगी.
समुद्र में विस्फोटक खतरों से निपटने की तैयारी
इस दौरान दोनों नौसेनाएं EOD की आधुनिक तकनीकों, नए तरीकों और ऑपरेशनल बेस्ट प्रैक्टिस को साझा करेंगी. इससे दोनों पक्षों को एक-दूसरे की क्षमताओं, ऑपरेशनल कॉन्सेप्ट और काम करने के तरीकों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा.
इस ट्रेनिंग के जरिए दोनों देशों के जवानों को जटिल और तेजी से बदलती विस्फोटक खतरों से निपटने की क्षमता को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
भारत और अमेरिका की नौसेनाएं फिर साथ
भारत और अमेरिका की नौसेनाएं साल 2005 से Salvage और EOD एक्सरसाइज करती आ रही हैं. 2026 की यह एक्सरसाइज इस विशेष द्विपक्षीय ट्रेनिंग का आठवां संस्करण होगी.
यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते समुद्री सुरक्षा सहयोग और नौसैनिक इंटरऑपरेबिलिटी को भी मजबूत करता है.

