गोंडा । भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक जिला पंचायत सभागार स्थित टीन सेड के नीचे आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हृदय राम वर्मा ने की इस दौरान किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा हुई और 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मंडलायुक्त (देवीपाटन मंडल) को संबोधित एक ज्ञापन सौपा गया ।
प्रमुख मांगे और मुद्दे:
बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन का ध्यान निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं की ओर आकृष्ट किया:
* यूरिया के साथ ट्रेगिंग पर रोक: किसानों ने मांग की कि यूरिया खाद के साथ जबरन अन्य सामान(लगेज)
देने की प्रथा को तत्काल बंद किया जाए।
सड़क सुधार:
गोंडा उतरौला मार्ग को अभिलंब गड्ढा मुक्त करने की मांग उठाई गई
बिजली कटौती
भीषण गर्मी को देखते हुए अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने और मुक्त घरेलू कृषि सिंचाई बिजली के वादे को लागू करने की बात कही गई।
भुगतान और राहत: गन्ना किसानों के बकाया भुगतान आवारा पशुओं से फसल बर्बादी के कारण कर्ज माफी और तालाबों में पानी भरने में हुई धांधली की जांच की मांग की गई।
भ्रष्टाचार पर प्रहार : सरजू नहर खंड 2 इटिथोक में साफ सफाई के नाम पर धन के बंदर बांट का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई।
बैठक में मौजूद मुख्य पदाधिकारी
इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे
किशन बिहारी वर्मा प्रदेश सचिव, हृदय राम वर्मा मंडल अध्यक्ष, देवीपाटन मंडल सदानंद दूबे सचिव ,रूमन शुक्ला मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोंडा पाटेश्वरी प्रसाद गोस्वामी, मंडल संगठन मंत्री , वंश राज वर्मा जिला अध्यक्ष गोंडा, रामकुमार चौधरी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष, रामछवि यादव युवा जिला अध्यक्ष , रामबरन वर्मा मंडल प्रवक्ता ,राज दत्त वर्मा जिला सचिव , इसके अलावा गुड़िया गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष रूपईडी, संजू देवी, सुगना ,सकीना और रूपा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे
हेल्पलाइन सुझाव
* 1 गोंडा भाकियू बैठक में उठी अवारा पशुओं और बिजली कटौती की समस्या ,कमिश्नर को भेजा गया ज्ञापन
* 2 यूरिया के साथ जबरन सामान बेचने पर भड़के किसान भाकियू उन्हें दी आंदोलन की चेतावनी
