संवाददाता कमलेश कुमार
बिन्दकी/फतेहपुर आज दिनांक 29.05.2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना बिंदकी में क्षेत्राधिकारी बिंदकी, थाना प्रभारी, समस्त उप निरीक्षकों तथा कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, विवेचनाओं की गुणवत्ता एवं CCTNS प्रणाली की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि CCTNS प्रणाली को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए तथा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विवेचनाओं में समयबद्ध कार्यवाही, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं थाना परिसर में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा थाना स्तर पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाए जाने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय पुलिसिंग पर विशेष बल दिया गया।
